अगस्त 13, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं: यीडा के सीईओ

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे या एप्रन क्षेत्र में जलभराव नहीं हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले जेवर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न समस्या के संबंध में कहा कि हवाई अड्डे के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह से कार्यशील रही। तेज वर्षा के कारण हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में कुछ समय के लिए मामूली जलभराव हुआ था। उन्होंने कहा कि संबंधित टीम ने तुरंत कार्रवाई कर पानी बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का बुनियादी ढांचा, रनवे और एप्रन क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।