जून 22, 2026 8:59 अपराह्न

printer

NHRC ने तमिलनाडु के प्रसंस्करण कारखाने में अमोनिया रिसाव की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक झींगा प्रसंस्करण कारखाने में अमोनिया रिसाव के बाद दो महिलाओं की मौत और कई अन्य के बीमार पड़ने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने राज्य सरकार को घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का भी आदेश दिया है।