राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग -एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 19 साल की एक महिला ने छह लोगों (जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल थे) द्वारा गैंग-रेप किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। कमीशन ने उत्तर प्रदेश के झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस विषय पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आशा है कि इस रिपोर्ट में जांच की स्थिति और अगर मृतका के परिवार वालों को कोई मुआवज़ा दिया गया है, तो उसकी जानकारी शामिल होगी।
कमीशन का मानना है कि अगर मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी सच है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता, वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान थी और उसने ज़हर खा लिया था।