सितम्बर 25, 2026 8:13 अपराह्न
78
NHRC ने झांसी में 19 वर्षीय महिला के साथ गैंग-रेप मामले में लिया स्वतः संज्ञान, मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग -एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 19 साल की एक महिला ने छह लोगों (जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल थे) द्वारा गैंग-रेप किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। कमीशन ने उत्तर प्रदेश के झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस विषय पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आशा है कि इस रिपोर्ट में जांच की स्थिति और अगर मृतका के परिवार वालों को कोई मुआवज़ा दिया गया है, तो उसकी जानकारी शामिल होगी। कमीश...