सितम्बर 9, 2026 10:11 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को एन.एच.आर.सी. का नोटिस, निर्माणाधीन पुल के संबंध में मांगा जवाब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एन.एच.आर.सी.) ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को मीडिया रिपोर्ट के संबंध में नोटिस जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के मैनपुर ब्लॉक के आसपास की बस्तियों के दर्जनों बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए पैरी नदी पार करने के लिए एक अधूरे पुल से जुड़ी संकरी और फिसलन भरी लोहे की सीढ़ी पर चढ़ने के लिए मजबूर है। मानसून के दौरान यह नदी उफान पर आ जाती है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एन.एच.आर.सी. ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैनपुर ब्लॉक में देहरगुडा और खंभाथा के बीच लगभग 300 मीटर लंबा पुल लगभग छह वर्षों से निर्माणाधीन है, जबकि संबंधित अधिकारियों ने लगभग एक वर्ष पहले ग्रामीणों को 6 महीने में इसके पूरा होने का आश्वासन दिया था।