मई 15, 2026 4:22 अपराह्न

printer

एनएचएआई का प्रोजेक्ट सक्षम महिलाओं और युवाओं के लिए बना सशक्तिकरण का माध्यम

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई ने वर्टिस फाउंडेशन के सहयोग से प्रोजेक्ट सक्षम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सतत आजीविका के अवसरों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाकर सशक्त बनाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के मार्ग प्रशस्त करना है। प्रोजेक्ट सक्षम देश भर में 12 प्रशिक्षण केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से संचालित होता है, जो वंचित समुदायों को उद्योग से संबंधित कौशल और औपचारिक कार्यबल में प्रवेश के अवसर प्रदान करता है।

इस पहल के तहत छह हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से चार हजार से अधिक को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला है। मंत्रालय ने कहा है कि प्रोजेक्ट सक्षम इस विश्वास पर आधारित है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बसे समुदायों, विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को, ढांचागत विस्तार से उत्पन्न आर्थिक अवसरों का प्रत्यक्ष लाभ मिलना चाहिए।