ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज राजधानी भुवनेश्वर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। ओड़िसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने उन्हें लोकभवन में शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उपस्थित थे।
श्री ब्रजमोहन राम ने डॉ. हरिबाबू कंभमपति का स्थान लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसी महीने की 12 तारीख को श्री ब्रजमोहन राम को राज्यपाल नियुक्त किया था। श्री राम झारखंड के पलामू से तीन बार सांसद रह चुके हैं।