मई 21, 2026 3:24 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्र को समर्पित किया उम्मीद नेटवर्क

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उम्मीद नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित किया। ये आनुवंशिक विकारों के प्रबंधन की अनूठी विधियां है। उम्‍मीद आनुवंशिक विकारों से निपटने के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग के नेतृत्व में शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है। यह पहल निदान, परामर्श, रोकथाम, प्रशिक्षण और जन स्वास्थ्य जागरूकता को समाहित करते हुए एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से आनुवंशिक विकारों से निपटने का भारत का पहला व्यापक राष्ट्रीय प्रयास है।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार की प्राथमिकता देश के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा को किफायती और सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि उम्मीद ने लोगों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है और इसके अंतर्गत आनुवंशिक निदान, प्रसवपूर्व जांच, आनुवंशिक परामर्श और चिकित्सकों की क्षमता निर्माण को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से तीन लाख लोगों को लाभ हुआ है।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश गोखले ने कहा कि सहयोगात्मक विज्ञान और साझेदारी के माध्यम से नवजात शिशुओं में आनुवंशिक विकारों की पहचान करने में उम्‍मीद पहल मुख्‍य भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि उम्‍मीद के विशेष केंद्रों ने आनुवंशिक परीक्षण, प्रसवपूर्व निदान और परामर्श सेवाओं की क्षमता को मजबूत किया है।