अगस्त 19, 2026 9:16 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: टिकरी कलां के एक सीएनजी पंप पर धमका, 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली के टिकरी कलां के एक सीएनजी पंप पर आज दोपहर एक ट्रक में धमका हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की खबर मिली। अग्‍निशमन विभाग की 6 गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।