मई 24, 2026 5:32 अपराह्न

printer

नेपाल: लुम्बिनी विकास न्‍यास के उपाध्यक्ष डॉ. लहारक्याल लामा को मिला महासधम्म ज्योतिकाधज सम्मान

नेपाल में लुम्बिनी विकास न्‍यास के उपाध्यक्ष डॉ. लहारक्याल लामा को म्यांमा सरकार ने प्रतिष्ठित धार्मिक उपाधि महासधम्म ज्योतिकाधज से सम्मानित किया है। यह सम्मान नेपाल में म्यांमा के राजदूत यू थान्ट सिन ने न्गाग्युर पेल्युल लिंग मठ में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया। समारोह में भारत, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

डॉ. लामा को बौद्ध शिक्षाओं और विरासत के संरक्षण तथा प्रचार में उनके निरंतर योगदान के लिए यह यह सम्‍मान दिया गया है। वे बौद्ध अध्ययन और पुरातात्विक संरक्षण के लिए समर्पित एक वैश्विक संगठन, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. लहारक्याल लामा नेपाल के एक प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध विद्वान हैं और उन्‍हें खेन्पो छिमे छिरिंग के नाम से भी जाना जाता है।