जून 2, 2026 2:16 अपराह्न

printer

मिजोरम के राज्यपाल ने शिलांग में एनईसी पूर्ण सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने शिलांग में 4 जून को होने वाले पूर्वोत्तर परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। लोक भवन में हुई बैठक में आज गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाले इस उच्च स्तरीय क्षेत्रीय मंच पर मिजोरम की विकासात्मक प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर बल दिया गया।