अगस्त 2, 2026 3:54 अपराह्न

printer

एनसीसी ने नई दिल्ली में किया साइक्लोथॉन का आयोजन

नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) ने आज नई दिल्ली में साइक्लोथॉन का आयोजन किया। यह आयोजन 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। साइक्लोथॉन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरु हुआ और कई प्रमुख जगहों से होते हुए स्टेडियम में ही संपन्न हुआ।