अक्टूबर 30, 2026 5:18 अपराह्न

printer

पेंशनभोगियों के लिए एक नवंबर से होगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान का आयोजन

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग एक नवंबर से एक माह के लिए पांचवां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान की शुरूआत करेगा।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अनुसार यह अभियान अब तक का चलाया गया सबसे बड़ा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान है। इस अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे।

मंत्रालय ने बताया है कि इस अभियान का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगियों तक पहुंचना है।

मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) के लिए ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ (चेहरे से पहचान) एक बहुत ही आसान और तेज़ तरीका है। इसे एंड्रॉइड और एप्पल, दोनों तरह के डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो जाती है।

इस अभियान के अंतर्गत पेंशनभोगियों को स्वास्थ्य जांच और आधार कार्ड में जानकारी अपडेट कराने जैसी कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।