नवम्बर 1, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

चक्रवात अर्नब के बाद नए चक्रवात मुरासु के मंगलवार को आंध्र प्रदेश पहुंचने की संभावना

चक्रवात अर्नब के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस तूफान का नाम ‘मुरासु’ रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान मंगलवार सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।