अगस्त 27, 2026 2:12 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अमरावती के जिला महिला अस्पताल की बीमार नवजात शिशु देखभाल इकाई में आग लगने की घटना में तीन नवजात बच्चों की मौत और चार अन्य के घायल होने की खबर के बाद जारी किया गया है।
आयोग ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि यदि खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना इस महीने की 25 तारीख को हुई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला