आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने चित्तूर जिले की कुप्पम नगरपालिका को विकास पहलों के लिए राष्ट्रीय मान्यता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुप्पम ने “नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025” में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है और उसे डेढ़ करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह मान्यता विकास के लिए निरंतर प्रयासों से प्राप्त होने वाली उपलब्धियों को दर्शाती है। श्री नायडू ने इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई दी और सरकारी पहलों में सहयोग के लिए कुप्पम के लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कुप्पम के अधिकारियों और निवासियों से इसी भावना के साथ काम करते रहने और इसे देश के लिए एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाने का आग्रह किया।