अक्टूबर 15, 2026 11:35 पूर्वाह्न

printer

नागालैंड में बच्चों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को मिला स्कॉच सिल्वर पुरस्कार

नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों की खेलों में भागीदारी प्रोत्साहित करने के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विभाग के ग्रासरूट्स फुटबॉल फेस्टिवल- बेबी लीग के लिए प्रदान किया गया है। जून 2024 में शुरू किया गया ग्रासरूट्स फुटबॉल फेस्टिवल– बेबी लीग एक वार्षिक कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2026 में मन की बात कार्यक्रम में नागालैंड में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया था। उन्होंने छोटे बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और भागीदारी बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।