अगस्त 5, 2026 4:27 अपराह्न

printer

नागालैंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी आज से शुरू

नागालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी आज से शुरू हो गई है। 14 अगस्त तक बूथ स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, विभिन्न पक्षों के साथ बैठकें होंगी, सहायता केंद्र बनाए जाएंगे और गणना फॉर्म प्रकाशित किए जाएंगे।

16 अगस्त से बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म भरने के लिए देंगे, उन्हें मदद करेंगे और वे भरे हुए फॉर्म जमा करेंगे। यह काम 14 सितंबर तक चलेगा।

मतदाता सूची का प्रारूप 20 सितंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निपटारा 18 नवंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 22 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं, राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित पक्षों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है, जिससे राज्य की मतदाता सूची सही और त्रुटिरहित बनाई जा सके।