नगालैंड के चुमौकेदिमा में नागा यूनाइटेड विलेज में दो दिन तक का ‘नॉर्थ-ईस्ट एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026’ आज संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्रों के नीति निर्माता, शिक्षाविद और प्रशासक शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने पर चर्चा की।
यह सम्मेलन नगालैंड सरकार ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजित किया था। इसका विषय एनईपी 2020 को लागू करना: पूर्वोत्तर राज्यों के लिए परिकल्पना, चुनौतियां और अवसर था।
समापन समारोह में आज त्रिपुरा के उच्च शिक्षा, पंचायत और सामान्य प्रशासन मंत्री किशोर बर्मन ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा को अधिक कौशल उन्मुख और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए।
इसमें यह भी प्रस्ताव रखा गया कि पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद के लिए प्रधानमंत्री के विशेष वित्तीय पैकेज पर विचार किया जा सकता है।