अगस्त 2, 2026 9:14 अपराह्न

printer

एनआईटी के छात्रों के साथ नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ में शामिल हुए नागालैंड के राज्यपाल

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने आज चुमौकेदिमा स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी) के छात्रों के साथ नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। नशाखोरी के खिलाफ 100 सप्ताह के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने एन.आई.टी के छात्रों द्वारा नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए तैयार की गई पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनकी रचनात्मकता और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, उन्होंने छात्रों से अभियान के दूत बनने और नशामुक्त समाज का संदेश फैलाने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा। एन.आई.टी नागालैंड के संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने निरंतर जागरूकता और युवा नेतृत्व वाली पहलों के माध्यम से अभियान का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।