नागालैंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने नागरिकों से स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है। श्री रियो ने कहा कि बेहतर नियोजन, प्रभावी शासन और नीति-निर्माण के लिए जनगणना के सही आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण हैं।
स्व-गणना की सुविधा 30 जून उपलब्ध रहेगी जबकि घर-घर जाकर जानकारी जुटाने का काम अगले महीने की पहली जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाएगा।