अगस्त 12, 2026 1:42 अपराह्न

printer

मुंबई: घाटकोपर इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों की मृत्‍यु, चार अन्य घायल

मुंबई के घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन की चपेट में आने से एक चॉल में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और मुंबई दमकल विभाग के अनुसार यह घटना घाटकोपर के चिराग नगर के गौसिया चॉल में सुबह करीब तीन बजकर 48 मिनट पर हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार पहाड़ी का एक हिस्सा चॉल पर गिर गया, जिससे मलबा दो से तीन मकानों पर जा गिरा।

घटना के बाद मुंबई की मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त-पूर्वी उपनगर डॉ. अविनाश ढाकणे ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मुंबई दमकल विभाग, मुंबई पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ के द्वारा संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाएं जा रहे हैं।