मुंबई में युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने बिड़ला मातुश्री सभागार में नव नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुंबई के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आलोक कुमार और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य पंकज कुमार मिश्रा भी मौजूद थे।
श्री खडसे ने नव नियुक्त उम्मीदवारों से अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाने और तकनीकी बदलावों के साथ खुद को ढालने का आग्रह किया। उन्होंने पूरे कॅरियर के दौरान सीखते रहने के महत्व पर ज़ोर दिया। श्री खडसे ने नए कर्मचारियों को अपनी ज़िम्मेदारियों को समझने और सरकारी विभागों में काम करते हुए खुद को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुंबई में एक और कार्यक्रम में मुंबई सीमा-शुल्क क्षेत्र-I के प्रधान मुख्य सीमा-शुल्क आयुक्त ने एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, चर्चगेट कैंपस में 214 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय विकास में सरकारी सेवा की भूमिका और भारतीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में नए नियुक्त युवाओं से अपेक्षित योगदान पर ज़ोर दिया गया।