वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई के कांदिवली में दूसरे कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तर मुंबई में ऐसे और केंद्र स्थापित करने तथा कंपनियों और औद्योगिक संगठनों के सहयोग से रोजगार मेले आयोजित करने की योजना की जानकारी दी।
श्री गोयल ने कहा कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान को व्यापक रूप से विकसित और सुंदर बनाने की परियोजना भी शुरू की जाएगी। उन्होंने तटीय सड़क परियोजना में तेजी से प्रगति का भरोसा जताते हुए कहा कि इससे उत्तर मुंबई का स्वरूप बदल जाएगा।