मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास कल रात अरब सागर में एक नाव के इंजन में खराबी आने के बाद 38 लोगों को बचाया गया। नौका में 34 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। यह नौका समुद्री यात्रा से लौट रही थी और तट से लगभग 1.5 मील दूर इसके इंजन में आ खराबी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने सहायता के लिए क्षेत्र में चल रही नौकाओं से संपर्क किया। एक अन्य नौका, आज़ाद हिंद, फंसी हुई नौका तक पहुंची और उसे गेटवे ऑफ इंडिया के जेटी नंबर दो पर वापस ले आई।