सितम्बर 7, 2026 12:26 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: मौसम केंद्र ने छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर उफान पर है। दो सिस्टम एक्टिव होने से अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है, और इसका असर अभी से दिखने भी लगा है।
 
प्रदेश के ऊपरी हिस्से में बने दो मानसूनी सिस्टम ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम केंद्र भोपाल ने रीवा और सागर संभाग के छह जिलों- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा  में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं इंदौर-उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के करीब चालीस जिलों में हल्की से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश का असर राजधानी भोपाल में भी साफ नजर आया, जहां कलियासोत बांध के दो गेट एक बार फिर खोलने पड़े। इससे पहले शनिवार रात चार गेट खोलकर पानी छोड़ा गया था। इसके अलावा शाजापुर में खेतों में पानी भरने से सोयाबीन की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।