सितम्बर 10, 2026 11:11 पूर्वाह्न

printer

मिजोरम ने ईएसआईसी अस्पताल और खेल अवसंरचना के लिए केंद्र से अतिरिक्त धनराशि मांगी

मिजोरम ने राज्य के लिए अधिक से अधिक कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल और खेल अवसंरचना के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि की मांग की है। खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने इस दिशा में राज्य द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। श्री मांडविया ने आश्वासन दिया कि राज्य के मांगों पर विचार किया जाएगा और अगली ईएसआईसी बैठक में इस मामले पर चर्चा की जा सकती है।

श्री मांडविया ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि खेलो इंडिया के लिए धनराशि आवंटित करते समय राज्य को प्राथमिकता दी जाएगी।