मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मिजो संस्कृति को संरक्षित रखते हुए हिन्दी सीखने का आह्वान किया है। उन्होंने आज आइजोल में हिन्दी दिवस समारोह में यह बात कही। इसका आयोजन मिजोरम हिन्दी प्रचार सभा ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हिन्दी के बढ़ते प्रोत्साहन और उपयोग को देखते हुए हिन्दी सीखना और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि हिन्दी सीखने का मतलब यह नहीं है कि लोग अपनी संस्कृति और पहचान को कम आंके।
मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि हिन्दी की अनदेखी न करें। उन्होंने कहा कि संचार और रोजगार के अवसरों में हिंदी के बढ़ते महत्व के कारण हिन्दी भाषा में प्रवीणता और भी जरूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिजोरम में हिन्दी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए लोकसभा संसद के रूप में अपने प्रयासों का जिक्र किया।
इन प्रयासों के कारण ही मिजोरम में 1988 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा हिन्दी में आयोजित करने की अनुमति दी गई थी।