जून 2, 2026 2:18 अपराह्न

printer

टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए मिजोरम ने ‘खेत बचाओ’ अभियान की शुरुआत की

मिजोरम ने खेत बचाओ अभियान की शुरूआत की है। यह पहल कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के नेतृत्‍व में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य मिट्टी के क्षरण को रोकना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने लोक भवन में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने प्राकृतिक कृषि पद्धतियों पर बल दिया और रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत प्राकृतिक कृषि की ओर बढ़ने का आह्वान किया।