सितम्बर 10, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने आईडब्ल्यूआरडी को मजबूत करने का आह्वान किया

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (आईडब्ल्यूआरडी) को मजबूत करने का आह्वान किया है। विभाग में कर्मचारियों और तकनीकी विशेषज्ञता की लगातार कमी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विभाग वर्षों से अपर्याप्त कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं और कर्मचारियों की कमी के कारण उनकी स्थिति और भी कमजोर हो सकती है।