पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा ध्वज वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ पर मिसाइल हमला किया गया।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सोनोवाल ने बताया कि सभी 24 भारतीय नागरिकों सहित चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है।