शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय की डायरेक्टर प्रोफेसर रजनी अब्बी करेंगी। समिति घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करेगी और संस्थान में दिशा-निर्देशों के पालन का आकलन करेगी। इसमें बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और कार्यप्रणाली, संस्थागत सहायता, परामर्श और मार्गदर्शन व्यवस्था तथा छात्रों की शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की समीक्षा शामिल है। यह समिति व्यवस्था में मौजूद कमियों की पहचान कर घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुझाएगी।
News On AIR | अक्टूबर 13, 2026 5:20 अपराह्न
शिक्षा मंत्रालय ने IIIT रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की