सितम्बर 29, 2026 9:36 अपराह्न

printer

आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में मंत्रालय के जन स्वास्थ्य-शहरी प्रभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। मंत्रालय के जन स्वास्थ्य-शहरी प्रभाग ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया। शिविर का विषय था मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं।