सितम्बर 20, 2026 9:48 अपराह्न

printer

मणिपुर के दौरे पर पहुंचे आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव

आयुष राज्य मंत्री और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव आज मणिपुर के एक दिवसीय दौरे पर इम्फाल पहुंचे। उन्होंने इम्फाल में गणेश पूजा समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर श्री जाधव ने कहा कि यह त्योहार न केवल एक धार्मिक अवसर है, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है। उन्होंने मणिपुर की समृद्ध जैव विविधता और औषधीय पौधों का भी उल्लेख किया।

श्री जाधव ने कहा कि इनकी वैज्ञानिक खेती, संरक्षण और विकास से युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।