वार्षिक हज यात्रा के लिए भारत सहित दुनिया भर से लाखों जायरीन सऊदी अरब के मिना में इकट्ठा हो रहे हैं। पवित्र शहर मक्का से अपनी यात्रा शुरू कर रहे जायरीन मिना की ‘टेंट-सिटी’ में इकट्ठा हो रहे हैं। वे वहाँ रात बिताएंगे और कल तड़के अराफ़ात के मैदानों की ओर बढ़ेंगे, जहाँ वे हज के मुख्य अनुष्ठान के तौर पर प्रार्थना करेंगे।
इस वर्ष की हज यात्रा में भारत से लगभग एक लाख 75 हज़ार यात्री भाग ले रहे हैं। इससे पहले अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने एक सुचारू, सुरक्षित और आरामदायक हजयात्रा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। ‘हज सुविधा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भारतीय जायरीनों को जानकारी और शिकायत दर्ज कराने की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।