मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम ने अमरीका में मैक्सिको के प्रवासियों पर आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी के छापों की निंदा की

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम ने संयुक्त राज्य अमरीका में मैक्सिको के प्रवासियों पर आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी के छापों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैक्सिको के नागरिकों की मौतों की जाँच के लिए अमरीका को अनुरोध पत्र भेजा गया है। अमरीका में छापेमारी और हिरासत के बाद मैक्सिको के दो प्रवासियों की मृत्यु हो गई।

 

शेनबॉम ने अमरीका में प्रवासियों के अपराधीकरण पर खेद व्यक्त किया और वहाँ रह रहे मैक्सिको के लोगों के समर्थन में अपनी सरकार के प्रयासो का उल्‍लेख किया। राष्ट्रपति शेनबॉम ने दोहराया कि अमरीकी अर्थव्‍यवस्‍था में मैक्सिको के लोगों को महत्वपूर्ण योगदान हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला