सितम्बर 25, 2025 5:48 अपराह्न

views 73

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम ने अमरीका में मैक्सिको के प्रवासियों पर आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी के छापों की निंदा की

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम ने संयुक्त राज्य अमरीका में मैक्सिको के प्रवासियों पर आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी के छापों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैक्सिको के नागरिकों की मौतों की जाँच के लिए अमरीका को अनुरोध पत्र भेजा गया है। अमरीका में छापेमारी और हिरासत के बाद मैक्सिको के दो प्रवासियों की मृत्यु हो गई।   शेनबॉम ने अमरीका में प्रवासियों के अपराधीकरण पर खेद व्यक्त किया और वहाँ रह रहे मैक्सिको के लोगों के समर्थन में अपनी सरकार के प्रयासो का उल्‍लेख किया। ...