अम्स्टलफेन में एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के दूसरे चरण में आज भारत का सामना मेजबान नीदरलैंड्स से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान पर 5-3 की शानदार जीत के साथ भारत ने पूल डी में दूसरा स्थान हासिल किया। भारत अब पूल ई में इंग्लैंड और पूल ए की शीर्ष दो टीमों के साथ शामिल होगा। पूल ई की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। दूसरे चरण में भारत बिना किसी अंक के पहुंचा है, जबकि इंग्लैंड के दूसरे चरण में दो अंक हैं।