अक्टूबर 29, 2026 8:45 अपराह्न

printer

मेघालय: भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मेघालय सरकार भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाकर किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के प्रयास तेज कर रही है। इसी उद्देश्य से आज शिलांग में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य निर्यात की तैयारी बेहतर करना, विदेशी बाजारों तक पहुंच बढ़ाना और कारोबार के नए अवसर उपलब्ध कराना था।

उपमुख्यमंत्री स्नियावभालांग धर ने बागवानी उत्पादों, मसालों, अदरक, हल्दी, अनानास, शहद, बांस, हथकरघा और हस्तशिल्प के निर्यात की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय कारोबारियों से भारत के व्यापार समझौतों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव कपिल चौधरी ने निर्यात की बेहतर योजना बनाने, माल की ढुलाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कारोबारियों से विदेशी बाजारों तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकारी सहायता का लाभ उठाने की भी अपील की।

यह कार्यक्रम मेघालय सरकार, केंद्रीय वाणिज्य विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इसका उद्देश्य निर्यातकों और उद्यमियों को व्यापार समझौतों, निर्यात को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया की जानकारी देना था।