दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अनधिकृत निर्माण के मामले में लापरवाही बरतने पर भवन विभाग के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में एक सहायक अभियंता और दो कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। एमसीडी ने कहा है कि अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमों के अनुसार समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एमसीडी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 6:01 पूर्वाह्न
एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण मामले में भवन विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया