दिल्ली नगर निगम – एम.सी.डी. आयुक्त संजीव खिरवार और दिल्ली सरकार के शहरी विकास सचिव विवेक पांडे ने आज दक्षिण दिल्ली के प्रदूषण हॉटस्पॉट और निर्माण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ने आर.के. पुरम, आईआईटी दिल्ली, सरोजिनी नगर और रिंग रोड के इलाकों में धूल और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों की समीक्षा की।
श्री खिरवार ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय मजबूत करने और धूल नियंत्रण के उपाय तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाली निर्माण एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों को सड़कों, फुटपाथों और हरित पट्टियों की व्यापक सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा एंटी-स्मॉग गन और स्प्रिंकलर जैसी मशीनों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।