जून 3, 2026 12:11 अपराह्न

printer

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं से साइकिल चलाकर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं से साइकिल चलाने और एक स्वस्थ, तंदुरुस्त और हरित राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए उन्‍होंने कहा कि साइकिल को नियमित आदत बनाने से संतुलित और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है, साथ ही पर्यावरण स्थिरता और स्वच्छ परिवहन को भी समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि एक स्वस्थ और हरित राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान देता है।

विश्व साइकिल दिवस प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व भर में साइकिल को परिवहन के एक सरल, किफायती, विश्वसनीय और टिकाऊ साधन के रूप में मान्यता देने के लिए मनाया जाता है।