मई 31, 2026 9:27 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने त्रिपुरा में शहरी स्वच्छता और विद्युत अवसंरचना के लिए कई पहल की घोषणा की

आवासन और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने त्रिपुरा में शहरी स्वच्छता और विद्युत अवसंरचना को मजबूत करने के लिए कई पहलों की घोषणा की है। अगरतला में त्रिपुरा के विद्युत मंत्री रतन लाल नाथ के साथ संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को उन्नत करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता कवरेज में सुधार के लिए राज्यव्यापी शौचालय सर्वेक्षण किया जाएगा।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र ने आगामी वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर तीन सौ गीगावाट बिजली उत्पादन और 2047 तक सौ गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।