कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में भारत की मनीषा भानवाला ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मनीषा ने अमरीका की अबीगैल नेटे को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मनीषा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। जबकि पूरे चैंपियनशिप इतिहास में वह दिग्गज पहलवान सुशील कुमार के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय पहलवान बन गई हैं।