अहमदाबाद में आयोजित पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में कल भारत ने श्रीलंका को 39-14 से हराया। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 24-7 से आगे थी। दूसरे सेमीफाइनल में युगांडा ने केन्या को 23-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत और युगांडा के बीच महिला वर्ग का फाइनल आज शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भारत ने युगांडा को 41-18 से हराया था। वहीं, पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 56-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने केन्या को 28-24 से हराया। पुरुष वर्ग का फाइनल आज रात 9 बजे भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
News On AIR | अक्टूबर 31, 2026 6:25 पूर्वाह्न
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत टीमें फाइनल में पहुंची