मणिपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत इम्फाल में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों बाइक सवारों ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और रैली में भाग लिया। राज्य के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजाम ने भी रैली में हिस्सा लिया। रैली का आयोजन मणिपुर पुलिस विभाग ने किया था।
रैली की शुरुआत इम्फाल के हप्ता कांगजेइबुंग से हुई। इसके बाद बाइक सवार राष्ट्रीय राजमार्ग-102 से होते हुए थौबल और काकचिंग जिलों से गुजरे। रैली का समापन चंदेल जिले के लीकुन स्थित 8वीं बटालियन मणिपुर राइफल्स परिसर में हुआ।