अगस्त 22, 2026 11:44 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना में हेज़लो लैब्स में बड़ा विस्फोट; दो कर्मचारियों की मौत, नौ घायल

तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरि जिले के पोचमपल्ली मंडल में स्थित हेज़लो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड में देर रात बड़ा विस्फोट हुआ। हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं।
 
एक केमिकल रिएक्टर के अचानक फटने से औद्योगिक इकाई में जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। घायल नौ कर्मचारियों को उपचार के लिए हैदराबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है।
 
स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन दल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। रिएक्टर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।