महाराष्ट्र सरकार राज्य भर में एमएसआरटीसी डिपो और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है। मुंबई के तारदेव आरटीओ में टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक ट्रकों को हरी झंडी दिखाते हुए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने घोषणा की कि सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत फ्लाईओवरों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। श्री सरनाइक ने बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भेजा जा चुका है। उन्होंने लोगों से प्रदूषण कम करने में मदद के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एमएसआरटीसी का लक्ष्य 2036 तक सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करना है।
News On AIR | अगस्त 11, 2026 9:49 पूर्वाह्न
महाराष्ट्र में एमएसआरटीसी डिपो और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में लगेंगे ई.वी चार्जिंग स्टेशन