महाराष्ट्र में आज सुबह दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की पैदल यात्री से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना एनएस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई, जब पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था। चालक ने सिग्नल को नजरअंदाज कर दिया और पैदल यात्री को टक्कर मार दी। टक्कर में पैदल यात्री सहित मोटरसाइकिल चालक और उसके साथ बैठी महिला की भी मौत हो गई।
News On AIR | अप्रैल 27, 2026 2:05 अपराह्न
महाराष्ट्र: मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक मोटरसाइकिल की पैदल यात्री से टक्कर, तीन लोगों की मौत