सितम्बर 27, 2026 6:11 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सतत विकास को बढ़ावा देने का किया आह्वान

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सतत विकास को बढ़ावा देने, ग्रामीण आजीविका सृजित करने और पर्यावरण के अनुकूल प्लास्टिक के विकल्प उपलब्ध कराने के लिए राज्य में बांस आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने का आह्वान किया है।

आज मुंबई में आयोजित बांस अर्थव्यवस्था और सतत विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र उनके गृह राज्य त्रिपुरा के सफल बांस आधारित मॉडलों का अनुकरण कर सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि गढ़चिरोली जैसे जिलों को एक मजबूत बांस श्रृंखला के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे स्थानीय किसानों और आदिवासी समुदायों को लाभ होगा।

राज्यपाल ने बांस के काम में भारतीय कारीगरों के पारंपरिक कौशल का भी उल्लेख किया और कहा कि इन्हें आधुनिक डिजाइन, प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग के साथ मिलाकर महाराष्ट्र के बांस उत्पादों को भारत और विदेशों के बाजारों तक पहुँचाया जा सकता है।